पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया। पूर्णिया हवाई अड्डा से बुधवार को सभी 10 फ्लाइट का आवागमन हुआ। कुल 1040 यात्रियों का आवागमन हुआ। पांच विमानों का आगमन हुआ। इससे 493 यात्री आये। पांच फ्लाइट रवाना हुई इससे कुल 547 यात्री रवाना हुए। आज दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता एवं अहमदाबाद के लिए फ्लाइट रवाना हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद फ्लाइटों का आवागमन ससमय हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...