अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले कई दिनों से जारी घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच गुरुवार को मौसम ने कुछ राहत दी। सुबह हल्की धुंध के बाद जैसे ही सूरज निकला तो पूरे दिन धूप खिली रही। लोगों को ठंड से काफी राहत महसूस हुई। धूप निकलने के साथ ही बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल बढ़ गई। लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी लगभग स्थिर बना हुआ है। सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी भी है। धूप निकलने से स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वालों और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों को भी राहत मिली। पिछले दिनों कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, लेकिन गुरुवार को दृश्यता बेहतर रहने से वाहन चालकों को भी सहूलियत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.