गुड़गांव, दिसम्बर 2 -- गुरुग्राम। उत्तर भारत में लगातार बढ़ती ठंड के बीच मंगलवार को गुरुग्राम के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) जहां 277 दर्ज किया गया। वहीं मानेसर का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। सुबह के समय धुंध से परेशानी अधिक रही। गुरुग्राम में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने पांच दिसंबर घना कोहरा होने के साथ शीत लहर चलने की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया। सुबह धुंध ज्यादा होने की वजह से धूप भी नौ बजे के बाद निकल पाई। डॉक्टर के अनुसार सुबह घनी धुंध पड़ने के साथ-साथ चलने वाली ठंडी हव...