कौशाम्बी, जनवरी 17 -- मंझनपुर, संवाददाता।सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। बुधवार को सात डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पारा चला गया था। सुबह से ही लोग गलन की वजह से परेशान थे। सुबह घूमने टहलने वाले लोग भी घरों में ही कैद रहे। बाजारों पर भी इसका सीधा प्रभाव देखा गया। बुधवार को बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखी। शाम होते ही दोबारा ठंड ने अपना असर दिखाया। गलन इतनी थी कि लोग जेब से हाथ बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। सबसे ज्यादा दिक्कत दो पहिया वाहन सवार लोगों को हुई। सर्दी के इस मौसम में सबसे ज्यादा ठंड का दिन बुधवार को माना गया। सात डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पारा गया। भोर में जहां कोहरा छाया रहा। वहीं सुबह सात बजे के बाद गलन का असर भरपूर रहा। बाहर निकले लोग ठंड की वजह से कांप गए। छुट्टी का दिन होने की वजह से नौकरी वालों को राहत रही। वह घर में ही रहे। बाजार नि...