कानपुर, नवम्बर 16 -- सर्दी शुरू होते ही धुंध और कोहरे से ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। रविवार को मुंबई, दिल्ली, अजमेर आदि रूटों की लगभग छह ट्रेनें 13 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं। दिनभर पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान 835 यात्रियों ने अलग-अलग कारणों से टिकट कैंसिल कराए। रविवार को सेंट्रल आने वाली ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 12 घंटे 45 मिनट, ट्रेन नंबर 04152 एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 13 घंटे, ट्रेन नंबर 04449 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 11:30 घंटे, 02570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल छह घंटे, ट्रेन नंबर 22405 दुर्गापुर स्पेशल पांच घंटे तो ट्रेन नंबर 02418 दिल्ली प्रयागराज स्पेशल 7:30 घंटे देरी से सेंट्रल पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.