प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ने की रफ्तार धीमी है, फिर गंगा-यमुना लाल निशान (84.73 मीटर) के करीब बढ़ रही हैं। फाफामऊ में गंगा और नैनी में यमुना का जलस्तर 83.00 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो सोमवार को गंगा-यमुना 84 मीटर करीब पहुंच जाएंगी। 84 मीटर के ऊपर जलस्तर जाने पर शहर का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। सिंचाई विभाग अगले दो दिन तक जलसतर बढ़ने की चेतावनी दे रहा है। पिछले 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक) में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 88 सेमी बढ़ा। नैनी में यमुना क् जलस्तर में 96 सेमी वृद्धि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.