पूर्णिया, नवम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में हल्की धूप के बावजूद सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। यह संकेत है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज होगा। सोमवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान स्थिर रहकर 30.4 डिग्री सेल्सियस था तो न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को सुबह की आद्रता 71 प्रतिशत और शाम के आद्रता 69 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 नवंबर के बाद पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.