हाथरस, अक्टूबर 12 -- हाथरस। धीरे-धीरे सर्दी परवान चढ़ती जा रही है। सुबह-शाम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे मौसम ठंडक बढ़ती जा रही है। रात में लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। हालांकि, दिन में चटकदार तेज धूप निकलने से मौसम गर्म बना हुआ है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अक्टूबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे धीरे-धीरे सर्दी भी दस्तक देती जा रही है। सुबह-शाम और रात में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। शनिवार को तड़के और रात में मौसम का मिजाज कुछ इस प्रकार ही बना रहा। रात में ठंडी हवाओं के चलते से मौसम और ज्यादा सर्द हो गया। मौसम ठंडा होने के साथ ही लोगों को रात को एसी और कूलर तक बंद करने पड़े। सोने के लिए चादर और कंबल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.