मैनपुरी, फरवरी 14 -- थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ नहरपुल के निकट नहर के पानी में डूबे दो युवकों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ डेरा जमा रखा है। तखरऊ नहरपुल से लेकर बिलिंदा नहरपुल और बेगपुर झाल तक पानी में युवकों की तलाश की गई है। नहर का पानी भी कम करा दिया गया है। शनिवार को नहर में चार फीट पानी कम हो गया। एनडीआरएफ और वाइल्ड लाइफ की टीमें लगी हुई हैं, लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चल रहा। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने नहर के पानी में सुबह आठ बजे से ही डूबे युवकों की तलाश में जुट गई। देर शाम तक ये टीमें खाली हाथ रहीं। उधर प्रशासनिक अधिकारियों से परिवार के लोगों की नोकझोंक तीसरे दिन भी होती रही। दोपहर बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 104 के निकट नहर के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.