पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अब 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहेंगे। पछिया हवा का असर रहेगा। इस प्रकार अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े का यह मौसम किसानों के लिए वरदान साबित होगा क्योंकि रब्बी की फसल लगाने का समय आ गया है। आलू और मक्का के किसानों को खेत तैयार करने में लग गए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स दीपावली तक मौसम साफ रहने का अनुमान बता रहा है। एक अन्य जानकारी के अनुसार अब मौसम इसी तरह साफ रहेगा लेकिन सुबह और शाम ठंडक बढ़ती चली जाएगी। इसका नजारा शनिवार को स्पष्ट दिखा। शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा। पश्चिम दिशा से हवा चल रही थी जिसके कारण मौसम शुष्क रहा। हालांकि सुबह हल्के स्तर का कुहासा रहने के कारण सुबह की आद्रता 98 फ़ीसदी और शाम की आद्रता 68 फ़ीसदी रही जबकि अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.