मथुरा, अगस्त 11 -- मथुरा। यमुना में तीन दिन से बढ़ा जल स्तर अब बेहद धीमी-धीमी गति से कम होने लगा है। हालांकि अभी तक जलस्तर कल के स्तर से मात्र 0.06 मीटर ही कम हो सका है, लेकिन पानी का डिस्चार्ज भी घटने से जल स्तर नीचे उतरने की उम्मीद है। यमुना नदी में पांच दिन पूर्व गुरुवार को ओखला बैराज से छोड़े गए पानी के कारण तीन दिन से यहां मथुरा में काफी जलस्तर बढ़ गया है। ओखला से 24 घंटे तक गुरुवार को छोड़े गए 65 हजार क्यूसेक पानी का असर यहां शनिवार रविवार को देखने को मिला। इसके चलते यहां प्रयाग घाट पर यमुना का जल स्तर चेतावनी चिह्न 165.20 मीटर से भी 30 सेंमी ऊपर 165.50 मीटर पर दर्ज किया गया। जो आज मामूली घटकर 165.44 मीटर पर आ गया है। इससे मामूली राहत मिली है। इससे यमुना के निकटवर्ती एवं तटीय क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा गए हैं। कई क्षेत्रों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.