बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विकासखंड हैदरगढ़ की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। नई कार्यसमिति में धीरेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष, कुलदीप मिश्र को मंत्री व अभिषेक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान एवं नियमावली के अनुरूप संगठन और शिक्षक हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई है। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी के गठन से हैदरगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...