लोहरदगा, नवम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है। भेंट के बाद डीपी साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्नेहिल मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठन के प्रति उनका समर्पण, संघर्ष और सेवा की प्रतिबद्धता पहले से और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों की सशक्त आवाज है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.