संभल, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी की जिला कार्यकारिणी के लिए रविवार को मतदान हुआ। जिले भर से 659 सफाईकर्मियों ने मतदान किया। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर धीरजपाल सिंह यादव व जिला महामंत्री पद पर रंजीत सिंह निर्वाचित हुए। रविवार को रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर परिसर में मतदान चुनाव अधिकारी रामलाल कश्यप व सह चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार की देखरेख में शुरू हुआ। दोपहर तक हुए मतदान के बाद मतगणना हुई। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर धीरजपाल सिंह को 335 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी हरिओम को 82 मतों से पराजित किया। जिला महामंत्री पद पर रंजीत सिंह ने 372 मत पाकर 127 मतों से विजय हासिल की। जिला कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार गौतम को 365 मत प्राप्त हुए और 106 मतों से तथा जिला संगठन मंत्री पद पर प्रदी...