जौनपुर, जनवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला युवा इकाई एवं नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा शहर के चांदमारी स्थित एक बैंक्विट हॉल में हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की मौजूदगी में घोषणा हुई। इसमें जिला युवा इकाई अध्यक्ष धीरज गुप्ता, नगर युवा इकाई अध्यक्ष अमित जायसवाल को चुना गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों में काम करने वाला सर्वोच्च संगठन है जो कि निरंतर व्यापारी समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एकता से होती है। एकता में ही शक्ति होती है। शशांक सिंह रानू और अजय गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दिलीप जायसवाल, राजदेव यादव, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन योगेश साहू ने किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.