गढ़वा, मार्च 8 -- गढ़वा। रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 38वें दीक्षांत समारोह में गढ़वा निवासी धीरज दुबे को मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, कुलपति अजीत कुमार सिन्हा और छोटा नागपुर लॉ कॉलेज के प्राचार्य पंकज कुमार चतुर्वेदी के हाथों प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्र और शुभचिंतक में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...