मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- साहेबगंज। ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें लीग मैच में रविवार को धीरज इलेवन मानिकपुर ने श्रीकांत इलेवन मोतिहारी को चार विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। टॉस जीतकर श्रीकांत इलेवन मोतिहारी ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 186 रन बनाया। जवाब में धीरज इलेवन माणिकपुर ने 18 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 187 रन बना कर चार विकेट से मैच जीत लिया। सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने विक्रम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...