जामताड़ा, नवम्बर 15 -- धीमी रफ्तार से प्यासा जामताड़ा: करीब 600 करोड़ की जल योजनाएं अधर में, 2028 तक बढ़ी मियाद जामताड़ा,प्रतिनिधि। हर घर नल से जल पहुंचाने का सपना अभी अधूरा है। वर्ष 2021-22 में शुरू हुई जल जीवन मिशन योजना की रफ्तार इतनी सुस्त है कि पांच साल बीतने के बाद भी आधे घरों तक ही पानी पहुंच सका है। जिलेभर में 1.48 लाख घरों में जलापूर्ति का लक्ष्य था। मगर अब तक केवल 55 हजार घरों तक ही नल से जल पहुंच पाया है। हालांकि सिंगल विलेज योजना के तहत कुंडहित, नाला और फतेहपुर प्रखंडों में 70 हजार घरों में नल से पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य था। जिसके विरूद्ध पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्य प्रमंडल जामताड़ा का दावा है कि 55 हजार घरों में पीने का पहुंचाया गया है। लेकिन कार्य की धीमी गति और बजटीय कमी ने इस योजना की प्रगति रोक दी। -- जामताड़ा,ना...