कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को जाजमऊ में निर्माणाधीन 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। पाइप लाइन और सीवर निर्माण कार्यों की रफ्तार अत्यंत धीमी और गुणवत्ता मानक के अनुरूप न मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था वीए टेक वबाग पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने और गुणवत्ता में सुधार न होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जाजमऊ स्थित पीएस-प्रथम का भी निरीक्षण किया, जहां वीए टेक वबाग के कार्यों की गुणवत्ता असंतोषजनक मिली। उन्होंने संस्था के खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। माघ मेला के तहत टेनरियां बंद हैं। इस अवधि में सीईटीपी से जुड़ी तकनीकी, संरचनात्मक और संचालन संबंधी सभी कमियों को तत्काल दू...