संतकबीरनगर, नवम्बर 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक पखवारे से धान खरीद की प्रक्रिया चल रही है। कुल 40 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। शासन से धान खरीद का 40,000 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रय केन्द्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलने का आदेश है। पर अभी खरीद तेजी नहीं पकड़ पा रही है। धीमी गति से हो रही धान खरीद से किसान परेशान हैं। बताया जा रहा है कि किसान धान सूखा न होने की बात कहकर लौटाए जा रहे हैं। बिक्री न होने से रबी की बुवाई के लिए पैसा का इंतजाम करने के लिए किसान परेशान हैं। वहीं सत्यापन और आई स्कैनर व्यवस्था भी किसानों की समस्या बढ़ा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में मोटा धान 2369 रूपए प्रति कुन्तल एवं पतला धान 2389 रुपए प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। लेकिन बाजार में 1600 से 1900 के बीच काफी कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.