झांसी, फरवरी 22 -- झांसी, संवाददाता। कस्बा से समथर-टीकमगढ़ मार्ग पर चिरगांव खुर्द पर वर्षों पुरानी पुलिया को तोड़ कर नव निर्माण कराया गया है। जिसकी समय अवधि गुजरने के बाद भी काम अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामीणों का परेशानी हो रही है। गांव के चन्द्रशेखर साहू, छक्की श्रीवास, गया प्रसाद अहिरवार व प्रधान प्रतिनिधि उत्तम श्रीवास ने बताया कि पुलिया के निर्माण को एक वर्ष से अधिक समय गुजर गया है। लेकिन काम आज भी अधूरा है। बरसात में लोग पैदल अपने खेतों तक नहीं पहुंच सके और बारिश का पानी खेतों में भरा रहा जिससे खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। सर्दी भी गुजर रही है और गर्मी का मौसम आने वाला है। लेकिन, पुलिया पर सड़क बनाने के लिए गिट्टी व डस्ट डाल कर छोड़ दिया। जिससे आये दिन छोटे बड़े वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों ...