प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर गुरुवार रात से लगातार कम हो रहा, लेकिन घटने की गति बेहद धीमी है। पिछले 24 घंटे (शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 71 सेमी कम हुआ। छतनाग में गंगा का पानी 81 सेमी कम हुआ। नैनी में यमुना का जलस्तर 61 सेमी कम हुआ। शनिवार सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.71 मीटर, छतनाग 82.75 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 83.39 मीटर रिकार्ड किया गया। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि कानपुर और चिल्लाघाट से गंगा-यमुना में दबाव होने की वजह से प्रयागराज में जलस्तर धीमी गति से कम हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.