मिर्जापुर, फरवरी 22 -- चुनार। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को नगर पालिका परिषद चुनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव को शासन से प्राप्त बजट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। साथ ही वंदन योजना में कराए जा रहे उपवन और अमृत सरोवर निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताया। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में पटल पर अभिलेखों के रख-रखाव, राजस्व निरीक्षक कक्ष में रैक की व्यवस्था, नामांतरण रजिस्टर को अद्यतन व स्पष्ट बनाने, नक्शा और नामांतरण की प्रक्रिया तय अवधि में निस्तारित करने की हिदायत दी। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में...