शामली, मार्च 7 -- गुरूवार को शहर के धीमानपुरा में भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। फाटक खुलने के घंटों बाद भी वाहन चालकों को जाम से निजात नही मिल सकी। बाद में पहुंची ट्रेफिक पुलिस ने भारी मशक्कत कर जाम खुलवाया है। गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली मालगाडी शामली से होकर गुजरी। इस दौरान धीमानपुरा फाटक को बंद कराया गया। वही सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर रेलगाडी को भी निकाला गया। जिस कारण काफी देर तक धीमानपुरा फाटक बंद रहा। फाटक बंद रहने से दोनो ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। जिसके बाद भीषण जाम लग गया। फाटक खुला तो वाहन चालक पहले निकलने के चक्कर में एक दूसरे के सामने आकर फंस गए। जिस कारण वाहन चालकों को निकलने का रास्ता तक नही मिल सका। घंटो भीषण जाम लगा रहा, लेकिन जाम नही खुल सका। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.