शामली, दिसम्बर 7 -- रविवार को शहर में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम का मुख्य कारण धीमानपुरा रेलवे फाटक का बार-बार बंद होना और इस दौरान मालगाड़ियों का आवागमन रहा। जाम में फंसे वाहन चालक घंटों तक अपने गंतव्य की ओर बढ़ने की प्रतीक्षा करते नजर आए। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार दोपहर के समय दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निकाले जाने के दौरान यह स्थिति बनी। इसके तुरंत बाद एक मालगाड़ी भी निकाल दी गई, जिससे फाटक काफी देर तक बंद रहा। फाटक बंद रहने के कारण रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और देखते ही देखते पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया। मिनटों का सफर तय करने के लिए वाहन चालकों को घंटों इंतजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.