शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- जैतीपुर कस्बे में थाने के सामने धीमरपुरा जाने वाले मार्ग पर नवनिर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से जलभराव और खराब जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य के तहत पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स हटाकर सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है तथा नई नालियों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पुलिया की मरम्मत भी कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...