देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। रेलवे ने यात्रियों को सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पटना पीडीयू जंक्शन रूट पर स्थित प्रायोगिक आधार पर धीना स्टेशन पर ट्रेन नंबर- 13005/13006 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा मेल का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आसनसोल रेल मंडल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल 23 मार्च से होने वाली यात्रा और ट्रेन नंबर- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल की 22 मार्च से होने वाली यात्रा क्रमशः 06:21 बजे और 18:24 बजे धीना स्टेशन पहुंचेगी। उक्त ट्रेन धीना स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी। यह दोनों ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.