घाटशिला, फरवरी 1 -- पोटका। श्री हरि कीर्तन कमेटी धिरौल में 23 वां रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को दुर्गा मंदिर सभागार में किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के समाजसेवी रहे दिवंगत शिखोरेश गोप के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की। शिविर में 73 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए वक्ताओं ने रक्तदान को सभी दानों में श्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुखिया आशा रानी सरदार, पूर्व पंसस असीम गोप, पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल, रावत कुमार गोप, मुकेश गुप्ता, मलय कृष्ण गोप, रविंद्र नाथ भकत,विका गोप, भोला शंकर गोप, सदानंद कैवर्त, सरोज यादव, रंजित बारिक,राखल गोप, जागरण गोप, विमल गोप, सुखदेव सरदार, प्रदीप कुमार गोप,...