लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- क्षेत्र के ग्राम मूड़ा विष्णु सहित आसपास के गांवों के किसान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की लापरवाही से गंभीर रूप से परेशान हैं। सिंचाई खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाली धिरावां माइनर नहर से जुड़ा चोक नाला किसानों के लिए हर वर्ष आपदा का कारण बन रहा है। करीब 9 किलोमीटर लंबा यह नाला खोखाई और हेमपुर के पास बड़ी नहर से निकलकर छितौनियां, धिरावां, मूड़ा भाई, तुर्कीखेड़ा, बेलवा होते हुए मूड़ा विष्णु के पास सरायन नदी में गिरता है। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग द्वारा नाले की सफाई व खुदाई का कार्य केवल खोखाय, हेमपुर से लेकर बेलवा गांव तक ही कराया जाता है, जबकि बेलवा से मूड़ा विष्णु तक का हिस्सा वर्षों से उपेक्षित है। इस कारण नवंबर से जनवरी के अंतिम सप्ताह तक नाले में आने वाला पानी खेतों में भर जाता है, जिससे किसान रबी और अन्...