हरदोई, नवम्बर 19 -- धियरई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम शिरोमणिनगर निवासी अंकित कुमार की ढाई साल की बेटी काव्या बुधवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी। पिता ने बताया कि बहुत देर बाद जब वह घर नहीं गई तो परिजनों ने खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। करीब तीन घंटे बाद काव्या का शव घर के सामने बने कुएं में उतराता मिला। परिजन मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करा रहे हैं। मृतका एक भाई दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना से मां सचना देवी बहुत गमगीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.