आरा, मई 15 -- पीरो, संवाद सूत्र। मरीजों और उनके परिजनों की ओर से मिल रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओ के निर्देश पर गठित धावा दल ने पीरो में आधा दर्जन प्राइवेट अस्पतालों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि पीरो निदान हॉस्पिटल बंद पाया गया और बाकी के अस्पतालों में सरकारी मापदंडों के मुताबिक कोई सुविधा नहीं पायी गयी। सघन निरीक्षण के दौरान खुशी हॉस्पिटल, पटना हॉस्पिटल, नंदनी इमरजेंसी हॉस्पिटल, रक्षा इमरजेंसी हॉस्पिटल में सरकारी मापदंडों के आधार पर बिन्दुवार जांच की गयी। जांच टीम में शामिल बीडीओ सुनील कुमार गौतम, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सतीश कुमार और थानाध्यक्ष पीरो ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन और एसडीओ को सौंप दी। रिपोर्ट खुलासा करने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.