घाटशिला, फरवरी 12 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ के बेतझरिया गांव के पास खेतान पत्थर पिसाई कारखाना के नजदीक बुधवार 12 बजे पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसपर सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को धालभूमगढ़ स्थित सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। पिकअप वैन श्रमिकों को लेकर मोहलीशोल से पूनगोड़ा भालकी के नजदीक कुआं निर्माण के लिए लेकर जा रही थी। गाड़ी में दो बच्चे सहित 11 वयस्क और एक ड्राइवर के साथ कुल 13 लोग सवार थे। राजमिस्त्री के परिवार में तीन लड़की और एक लड़का घायलों व डॉक्टर के अनुसार, ड्राइवर नशे की हालत में था। डॉ. शिव शंकर मुर्मू एवं डॉ. सौम्य हेम्ब्रम ने घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया। घटना म...