घाटशिला, फरवरी 15 -- धालभूमगढ़। भारत जकात माझी परगना महल एवं धालभूमगढ़ प्रखंड महाल का एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय माझी बाबाओ का बैठक रविवार को धालभूमगढ़ में आयोजित किया गया। बैठक में पेसा नियमावली की समीक्षा की गई एवं उसकी कमियों पर राज्य सरकार को आवेदन देने पर विचार किया गया, तथा सरकार से अन्य मांगों के संबंध में पत्राचार करने पर विचार किया गया। जैसे प्रत्येक पंचायत में पीड़ परगना को मनोनीत किया जाएगा। गांव के नायके बाबा, पराणिक बाबा, गोडेत बाबा, जगमाझी बाबा, कुडाम नायके बाबाओ को मानदेय मिले, इसके लिए झारखंड सरकार से मांग रखी जाएगी। वन एवं वन्य प्राणियों की रक्षा हेतु सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में वन एवं वन्य जीव की रक्षा हेतु जंगल में आग न लगाए और नहीं लगने दें । इससे वन एवं वन्य प्राणियों को बचाया ज...