घाटशिला, अगस्त 6 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। भाजपा की ओर से यूथ क्लब के सभा भवन धालभूमगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए चंडी चरण साहू ने कहा कि मंडल में 6, 7 और 8 अगस्त को तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में कार्यशाला अयोजित करनी है और कार्यकर्ता 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मंडलों में अपने-अपने घरों एवं कॉलोनी में तिरंगा फहराएं। 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभित्साका दिवस के रूप में मनाएगी, क्योंकि देश के स्वतंत्र होने के 1 दिन पूर्व पड़ोसी देश का जन्म हुआ था। जहां भारतीय एवं विशेष कर हिंदुओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए जिस चित्र को दुनिया ने देखा था। उसकी याद में यह...