बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में बांदा बहराइच हाईवे पर किनारे नाले के ऊपर स्थित एक धार्मिक स्थल हटाने को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। विरोध की सूचना पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, एएसपी मेविश टाक , कोतवाल बलराम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर नगर पालिका प्रतिनिधि भी पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोगों को समझा कर शांत कर दिया है। स्थानीय लोगों ने खुद ही वहां से हटाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...