बुलंदशहर, मई 20 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव लखावटी मिर्जापुर में धार्मिक स्थल से महज 60 मीटर की दूरी पर पशु अवशेष मिले। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए मथुरा भेज दिए हैं। वहीं मंदिर से कुछ दूरी पर पशु अवशेष मिलने से ग्रामीणों के बीच आक्रोश है। गांव लखावटी मिर्जापुर में कुछ लोगों को मंदिर से महज 60 मीटर दूर सड़क किनारे पशु अवशेष मिले। यहां पर पशु का बच्चा भी था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के अवशेषों के सैंपलों को मथुरा को जांच के लिए भेज दिया। वहीं अन्य अवशेषों को जमीन में दबा दिया गया। मौके पर सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोट- अवशेष किस पशु के हैं, इसके बारे में बताना मुश्किल हो रहा है। अवशेषों को जांच के लिए भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.