भागलपुर, नवम्बर 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विवि थाना क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल में बुधवार की रात आपत्तिजनक सामान रखने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। विवि थाना में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सदर एसडीएम विकास कुमार और डीएसपी सिटी प्रथम अजय चौधरी गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखा है। आरोपी अपने हाथ में थैला लेकर आता है और धार्मिक स्थल पर रखने के बाद वहां से चला जाता है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। फ्लैग मार्च हुआ, मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति बुधवार की रात हुई घटना के बाद माहौल शांत है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के बीच सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने को लेकर गुरुवार को पुलिस ने उस इलाके में फ्लैग मार्च भी किया। इसके अलावा संयुक्त आदेश के तहत घटनास्थल क...