पीलीभीत, जून 11 -- सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफार्म पर लाइक,कमेंट और व्यूज पाने के लिए एक युवती ने सारी हदें पार कर दी। धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जिससे लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची। हिंदू संगठनों के आपत्ति जताने और पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक आकर माफी मांगी। वहीं पुलिस ने अभद्र टिप्पणी वाली रील पर जांच शुरू कर दी। प्राकृतिक सौंदर्य की छटा बिखेरती माला नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध सिद्ध बाबा धार्मिक स्थल पर मनोकामना लेकर दर्शन करने हजारों श्रद्धालु आते हैं। पवित्र देव स्थल पर रोजाना सैकड़ों भंडारों का आयोजन होता है। भक्त यादों को सहेजने के लिए फोटो का वीडियो बनाते हैं। वहीं भोग प्रसादी को लेकर संदीप कौर नामक एक युवती ने रील बनाते हुए ...