शाहजहांपुर, मार्च 8 -- खुटार कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी विदुर ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके दरवाजे पर करीब 30 वर्षों से धर्मस्थल स्थापित है। पास पड़ोस के रहने वाले पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति वहां तोड़फोड़ कर रहा था। जब मोहल्ला वालों ने रोका तो वह गाली गलौज करने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया। विदुर ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें कहीं। विदुर ने तोड़फोड़ करने वाले पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.