गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- मोदीनगर। गांव कुम्हैड़ा में स्कूल और धार्मिक स्थल के सामने लगे कड़े के ढेर के कारण छात्रों और श्रद्वालुओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सोमवार को कूड़ा हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया। भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेन्द्र त्यागी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मचारी को अपने निजी कार्य करने में लगा रखा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोदीनगर तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...