बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र में गलत तरीके से निर्माण के मामले में लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने सोनहा थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के सीवान में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण व सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विहिप के पदाधिकारियों ने एसडीएम आशुतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सोनहा थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के सीवान में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि बगैर किसी आदेश के धार्मिक स्थल पर निर्माण कराये जाने से सांप्रदायिक सौहार्द खराब हो सकता है। विहिप की ओर से दिए गए पत्र को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से एसएचओ सोनहा मोतीचन्द राजभर व हल्का लेखपाल मिथिलेश कुमार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.