कोडरमा, जनवरी 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज गांव में धार्मिक स्थल के प्रांगण में स्थित कुएं में आपत्तिजनक सामान फेंके जाने की सूचना से गांव में थोड़ी देर के लिए तनाव हो गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से बताया गया कि लोगों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक स्थल के कुएं में कोई सामग्री डाली गई है। सामग्री डालते हुए महिलाओं ने उसको देख लिया, जिसके बाद यह खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर प्रांगण में एकत्र हो गए और कुएं में डाली गई वस्तु की जांच करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी से पूछताछ की, जिसने एक हांडी में कुछ सामान फेंकने की बात कही, लेकिन सामग्री के बारे में स्पष्ट जानकारी नह...