उन्नाव, फरवरी 12 -- गंजमुरादाबाद। छह फरवरी की रात धार्मिक स्थल पर फुलवारी को तहस नहस करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। नगर के मोहल्ला आनंदीटोला स्थित प्रसिद्ध आनंदी देवी परिसर में लगी फुलवारी को बीते छह फरवरी की रात तहस नहस कर दिया गया था। जिस पर आक्रोशित लोगों ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की थी। जिसमें पुलिस ने उसी मोहल्ले के सभासद मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र सत्यनारायण कुशवाहा को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में उसने घटन को अंजाम दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.