मुजफ्फरपुर, जून 25 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के सुंदरखौली गांव स्थित धार्मिक स्थल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने सीओ को सामूहिक आवेदन दिया है। आवेदन में ग्रामीण तारकेश्वर शाह, मोहन राय, मिथिलेश राय, राम प्रमोद कुमार समेत आधे दर्जन से अधिक लोगों ने बताया है कि जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। इससे मंदिर का अस्तित्व खतरे में है। मामले में सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि जमीन की मापी कराकर अतिक्रमण खाली कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.