पलामू, जुलाई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। श्री सर्वेश्वरी समूह की मेदिनीनगर शाखा ने सावन की दूसरी सोमवारी के उपलक्ष्यमें सेवा कार्य करते हुए समूह के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर एवं गुरुद्वारा में झाड़ू वितरण किया। शाखा मंत्री प्रताप नारायण शाही ने समूह के कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था है। राष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए समूह द्वारा निरंतर कार्य किया जाता हैं। इसी के तहत स्वच्छता के प्रतीक 60 पीस झाडू वितरण शहर के धार्मिक स्थलों में किया गया। उन्होंने कहा कि परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी ने मानवता सेवा का संदेश दिया है। समूह के सेवा के क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है। मौके पर शाखा के कोषाध्यक्ष अन्ना डीएम पाल ,अजय बक्स राय ,सुधीर कुमार सिंह...