चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा। 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के तहत जिले के बच्चे 21 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक लुधियाना (पंजाब) हेतु टूर पर निकले हैं। इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल अधिकांश बच्चे स्टोर में शामिल अधिकांश बच्चे जिले के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखण्डों के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्र के बच्चे हैं। ये बच्चे वहां पर स्थित टूरिस्ट/ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण करेंगे, जिसमें कुल 20 प्रतिभागियों (10 लड़के तथा 10 लड़कियां) ने भ्रमण हेतु केरिपुबल के 2 एस्कार्ट (01 महिला एंव 01 पुरुष) के साथ लुधियाना के लिये प्रस्थान किया। भ्रमण के लिए प्रस्थान करने से पूर्व प्रतिभागियों के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...