मैनपुरी, अप्रैल 19 -- शहर के मोहल्ला दरीबा स्थित हनुमान जी महाराज मंदिर के पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण कार्य का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण किया। ग्राम नौरंगपुर स्थित सत्यकैलाश आश्रम के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी शिलान्यास किया। यह कार्य 137.98 लाख की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्राचीन, पुरातात्विक महत्वों के धार्मिक स्थलों को पुराना स्वरूप दिलाने के लिए तेजी से कार्य हुए हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तमाम परियोजनाओं के लिए धनराशि अवमुक्त की है। नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने एवं नगर के नक्शे को भव्य रूप प्रदान करने के लिए 22 किमी. लंबे बाईपास निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है। जरामई से लेकर भोगांव तक नया बाईपास बनकर तैयार होगा। नगर पालिका क्षेत्र में 15 नए गांव शामिल होंगे। जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.