बुलंदशहर, फरवरी 13 -- जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों से 127 अवैध लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। इसके साथ ही 249 लाउडस्पीकरों की आवाज को निर्धारित मानक के अनुसार कम कराया गया है। गौरतलब है कि ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ शासन और सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के चलते जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार सुबह से ही जिले भर में 617 धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 127 अवैध लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। वहीं, 249 लाउडस्पीकरों की आवाज को निर्धारित मानक के अनुसार कम कराया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान उतारे गए लाउडस्पीकरों को जब्त करने के बजाय, उन्हें स्थानीय मदरसों और स्कूलों को प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही जनहित के उपयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.