हरिद्वार, फरवरी 22 -- श्रीगंगा सभा अध्यक्ष और एसपी सिटी समेत नौ शख्सियतों को श्रेष्ठ रत्न सम्मान से नवाजा गया है। रविवार को मनु मन की आवाज फाउंडेशन और आत्मचिंतनम परिवार ने 'प्रेरणा श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह' आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा मौजूद रहे। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रनिर्माण की भावना सुदृढ़ करते हैं। डॉ. आनंद भारद्वाज ने शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की कुंजी बताया। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने स्वास्थ्य जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.