शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद की सभी पात्र धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी भुगतान से संबंधित दावे प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि जिन धार्मिक संस्थाओं का नाम जनपद के एन्युटी रजिस्टर में दर्ज है और जो डीबीटी प्रणाली के तहत एन्युटी प्राप्त करना चाहती हैं, वे 20 फरवरी को जारी सूचना के अगले दो सप्ताह के भीतर अपना दावा और अद्यतन विवरण जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करें। संस्था को अपने दावे के साथ इच्छा पत्र, बैंक खाता विवरण (कैसिंल चेक या पासबुक की प्रमाणित छायाप्रति) और संस्था का विवरण भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में दावा प्रस्तुत न करने वाली संस्थाओं को यह मान लिया जाएगा कि वे एन्युटी प्राप्त करने की इच्छुक नहीं हैं और उनकी सूचना शून्य मानी जाएग...